Jay Times News

मध्य विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

मध्य विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

संवाददाता। 
-2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मध्य विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के मौलवीगंज वार्ड अध्यक्ष अलीम अहमद के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वार्ड अध्यक्ष अलीम अहमद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर क्षेत्र में जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं, ताकि वर्ष 2027 में विधायक रविदास मेहरोत्रा को पुनः भारी मतों से विजयी बनाया जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से मध्य विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, मौलवीगंज वार्ड प्रभारी मोहम्मद सुफियान, कोषाध्यक्ष मतीन उद्दीन, महासचिव मोहम्मद शादाब, एवं शहाबुद्दीन उपाध्यक्ष, सचिव मोहम्मद हफीज, मोहम्मद फैसल और मोहम्मद अनस सहित सदस्य अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद शानू, मोहम्मद हाशिम तथा मोहम्मद इरफान उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान मध्य विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने कहा कि यदि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो शिक्षा, चिकित्सा, महिलाओं के सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी तथा आम जनता के हितों के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post