...
संवाददाता।
-नवीन भटनागर प्रान्तीय अध्यक्ष, महेन्द्र प्रताप बने प्रान्तीय महामंत्री — सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग स्टेनोग्राफर्स संघ के 36वें अधिवेशन एवं चुनाव का भव्य आयोजन 23 अक्टूबर 2026 को चौधरी चरण सिंह प्रेक्षागृह, सिंचाई भवन एनेक्सी, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अवधेश कुमार, प्रमुख अभियन्ता (परि० एवं नियो०), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि श्री अजय प्रताप श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता (कार्मिक-4/6), के साथ श्री विश्वनाथ पाण्डेय एवं श्री नरेन्द्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे।
अधिवेशन के दौरान सम्पन्न चुनाव में श्री नवीन भटनागर को प्रान्तीय अध्यक्ष और श्री महेन्द्र प्रताप को प्रान्तीय महामंत्री चुना गया। खास बात यह रही कि सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
नई कार्यकारिणी में श्रीमती कविता तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री तौकीर अहमद उपाध्यक्ष, श्री सुनील कुमार संगठन मंत्री, श्री सचिन कुमार सरोज संयुक्त मंत्री (पूर्व), श्री अनुराग यादव संयुक्त मंत्री (पश्चिम), श्री ओम प्रकाश रविदास कोषाध्यक्ष और श्री गौरव कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुए।
इस तरह 36वें अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। अब नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सामने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
Post a Comment