...
संवाददाता।
-भारतीय मानवाधिकार परिवार एवं मानव अधिकार आयोग के तत्वाधान में भागीदारी भवन में हुआ आयोजन
-राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य माननीय न्यायमूर्ति डॉ. बिद्युत रंजन सारंगी एवं भारतीय मानवाधिकार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गिरीश अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर किया कार्यक्रम का आगाज
लखनऊ | भारतीय मानवाधिकार परिवार एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी के गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में मानवाधिकार जागरूकता एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण व रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का आगाज समारोह के मुख्य अतिथि, मानव अधिकार आयोग (नई दिल्ली ) के सदस्य माननीय न्यायमूर्ति डॉ. बिद्युत रंजन सारंगी एवं भारतीय मानवाधिकार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गिरीश अवस्थी ने दीप प्रज्जवलन कर किया | इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे |
समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. बिद्युत रंजन सारंगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सदियों से मानवाधिकारों को फॉलो कर रहे हैँ | इसके लिए उन्होने महाभारत में द्रोपदी चीर हरण के दौरान श्री कृष्ण जी द्वारा उनकी लाज बचाकर मानवाधिकार की रक्षा करने का उदाहरण दिया | उन्होने कहा कि पुराणों में सब कुछ है लेकिन हम उन्हें भूल जाते हैँ | हमारा इतिहास काफ़ी स्ट्रांग है, इतिहास को भूलकर हम मजबूत नहीं बन सकते | उन्होने कहा कि मै विगत एक वर्ष से मानव अधिकार कमीशन का सदस्य हूं | मैंने यह महसूस किया कि मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों में अभी कमी है | उन्होने कहा कि मानवाधिकारों की समस्याओं से संबंधित 42 हजार केसेस में से अभी 10 हजार से अधिक कैसेस का एक वर्ष में निबटारा हो चुका है, शेष पर कार्यवाही जारी है |
उन्होने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश अवस्थी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह स्वयं भी आपके परिवार का सदस्य हैँ | ज़ब भी किसी भी सेवा के लिए पुकारोगे, हाजिर होने का पूरा प्रयास करूँगा |
उन्होने सनाज सेवा के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने वाली संगठन की पदाधिकारी श्रीमती स्वतंत्रलता सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया |
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवस्थी जी ने अपने विचार व्यक्त कर संगठन के 25 वर्षों के संघर्ष एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के भाव को लेकर आज यह संगठन देश के 25 राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहा है जिसके लिए संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है | लेकिन उन्होने संगठन से जुड़े होने के नाम पर फर्जी पदाधिकारियों के प्रति भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों से सावधान रहने का आह्वान किया |
उन्होने बताया कि संगठन के युवा पदाधिकारी पीड़ितों की मदद के लिए दिन - रात तैयार रहते हैँ | उन्होने बताया कि संगठन के वरिष्ठ युवा पदाधिकारी सचिन चतुर्वेदी एवं दीपक उमराव 15 से अधिक बार जरूरत मंदों की सेवा हेतु ब्लड डोनेट कर चुके हैँ तो संगठन की महिला विंग की पदाधिकारी लता श्रीवास्तव हॉस्पिटल्स में जरुरतमंदो तक पहुंचकर अपनी सेवाएं देती हैँ, इतना ही नहीं दूर दराज के जरुरतमंद रोगियों को अपने घर ले जाकर उनकी सेवा भी करती हैँ | इसके साथ साथ गंभीर बीमारी से ग्रस्त जरुरत मंद लोगों को शासन से आर्थिक मदद भी दिलाये जाने का कार्य संगठन कर रहा है | उन्होने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जन सेवा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहा है |
उन्होने कहा कि यदि आपने अच्छा काम किया है तो वह अच्छाई आपके काम आएगी | उन्होने कहा मुख्य अतिथि ने संगठन के अन्य राज्यों में होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में भी शामिल होने की स्वीकृति दी है जिससे संगठन के कार्यक्रमों में ऊर्जा का संचार होगा | इसके लिए श्री अवस्थी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया |
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष (यूथ ) सचिन चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (यूथ ) दीपक उमराव के संयुक्त संचालन में सम्पन्न हुए संगठन के रजत जयंती समारोह में एमएलसी अवनीश सिंह,इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर धर्मेन्द्र जी,समाजसेवी अजय त्रिपाठी मुन्ना,, डॉ हरिनारायण, डॉ एच. पी. त्रिपाठी,अनूप श्रीवास्तव,वसी उल्लाखान, शमशाद अहमद पिथौरागढ़ी, डॉ अहमद रजा इत्यादि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर मानवाधिकारों एवं समाज सेवा से संबंधित कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया |
डॉ अहमद रजा ने मानवाधिकार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम यह तो चाहते हैँ कि दुनिया बदल जाये लेकिन स्वयं को बदलना नही चाहते | उन्होने कहा कि जिस देश में माँ- बाप को सम्मान से देखा जाता था लेकिन अब वे ब्रद्धा आश्रम में रहते हैँ | उन्होने दो टूक कहा कि सुधार कहीं से नही बल्कि अपने घर से करना होगा, सुधरना हमको होगा तभी रिवोलुशन आएगा |
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नीलेश सिन्हा सहित वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी सुनील कुमार अग्रवाल, अमित शर्मा, सतीश गुप्ता, जिया उल्लाह सिद्दीकी, इरफ़ान उल्लाह खान, सचिन चतुर्वेदी, दीपक उमराव, श्याम जी, दिलीप सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय (प्रदेश कोऑर्डिनेटर ) इत्यादि का पूर्ण सहयोग रहा |
Post a Comment