...
संवाददाता।
लखनऊ । गोमतीनगर के विराट खण्ड स्थित श्री शनिदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा का उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा निवासी अरविंद शर्मा, दीपशिखा शर्मा, काव्या शर्मा, अर्चित शर्मा के सौजन्य से खीर प्रसाद के रूप में वितरित की गई। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव विवेक शर्मा, मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह, डॉ. ज्ञानमती वर्मा व सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा उत्सव में सहभागिता कर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा खीर प्रसाद ग्रहण किया।
श्री शनि मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश शर्मा ने बताया कि शनि मंदिर के विकास का कार्य चल रहा है तथा शीघ्र ही शनिधाम अपने पूर्ण स्वरूप में श्रद्धालुओं के सम्मुख होगा।
दिनेश शर्मा
संस्थापक
श्री शनि मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, विराट खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ
मोबाइल - 9453191117
Post a Comment