...
संवाददाता।
लखनऊ। यू.पी. पोस्टल प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लखनऊ का विशेष सामान्य निकाय एवं सामान्य निकाय का अधिवेशन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को अमीनाबाद स्थित गंगा प्रसाद मेमोरियल हॉल में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन बी.के. पचौरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, बैंक के सचिव संजय शुक्ला की ओर से बैठक की कार्यवाही एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा।
बैंक मुख्यालय, 3 वाल्मीकि मार्ग, लालबाग, लखनऊ से जारी सूचना के अनुसार, अधिवेशन में बैंक की उपविधियों में संशोधन सहित वित्तीय और प्रशासनिक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। बैंक की ओर से सभी संचालक मंडल के सदस्यों एवं प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक में भाग लेने की अपील की गई है।
विशेष सामान्य निकाय की बैठक सुबह 10 बजे से 11 बजे तक तथा सामान्य निकाय की बैठक सुबह 11:15 बजे से दोपहर एक बजे तक और अपराह्न दो बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
सामान्य निकाय की बैठक के एजेंडे में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, प्रबंधकारिणी समिति की वार्षिक रिपोर्ट पर विचार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के संतुलन-पत्र, लाभ-हानि खाते एवं लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पर चर्चा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के शुद्ध लाभ के निस्तारण, प्रस्तावित आय-व्यय, वास्तविक व्यय और वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट पर भी विचार किया जाएगा।
बैठक में आगामी वर्ष के लिए बैंक की अधिकतम दायित्व सीमा निर्धारित करने, भारतीय रिजर्व बैंक के परिपत्रों के क्रम में तकनीकी राइट-ऑफ के अनुमोदन तथा जिन सदस्यों की केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उनसे संबंधित विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त प्रबंध समिति की कार्यवाही, आगामी वर्ष के कार्यक्रमों के अनुमोदन और प्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
बैंक की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 भी अधिवेशन के संदर्भ में महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बैठक में बैंक के वित्तीय प्रदर्शन, आय-व्यय और लेखा संबंधी विवरणों पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बैंक के चेयरमैन बी.के. पचौरिया एवं सचिव संजय शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह अधिवेशन बैंक के वित्तीय कामकाज, प्रशासनिक व्यवस्था और आगामी कार्ययोजना के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Post a Comment