Jay Times News

लखनऊ के EHDr. अशोक कुमार रस्तोगी मनोनीत हुए जिला अध्यक्ष

संवाददाता।

-इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
राजधानी। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में EHDr. अशोक कुमार रस्तोगी को जनपद लखनऊ का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मो. हाशिम इदरीसी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए गोण्डा से EHDr. अनिल कुमार पाण्डेय तथा आगरा से EHDr. वन्दना कुशवाहा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही अलीगढ़ मंडल से श्रीमती मौहरश्री तथा आगरा मंडल से EHDr. उमेश चन्द्र भारद्वाज को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष EHDr. पी.आर. धूसिया ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया इलेक्ट्रो होम्योपैथिक संस्थाओं एवं चिकित्सकों का राष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 25 जुलाई 1978 को हुई थी। संगठन इलेक्ट्रो होम्योपैथी की शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान एवं विकास से जुड़े विषयों के लिए कार्य करता है तथा इलेक्ट्रो होम्योपैथी के हितों को लेकर लगातार प्रयासरत रहता है।

वहीं लखनऊ मंडल प्रभारी डॉ. आशुतोष कपूर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश और प्रदेश के किसी भी हिस्से में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों के सामने समस्या आने पर संगठन उनके सहयोग के लिए यथासंभव प्रयास करता है।

बैठक में EHDr. प्रताप नारायण कुशवाहा, उमेर हमजा, भो नजीम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने तथा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े चिकित्सकों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post