संवाददाता।
लखनऊ | भारतीय वायु सेना के परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के सम्मान और उनकी स्मृति में भारतीय वायु सेना द्वारा कल (आज ) 4 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित लगभग 21 किलोमीटर लम्बी सेखोन इंडियन एयरफोर्स हाफ मैराथन 2026 में प्रतिभाग करने लखनऊ के थाना कृष्णा नगर अंतर्गत पंडितखेड़ा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष स. सतविंदर सिंह अपने पुत्र प्रभजोत सिंह ( गिब्स ) के साथ मुंबई पहुंचे |
स. सतविंदर सिंह ने बताया वह स्वयं इस 21 किलोमीटर दूरी की हाफ मैराथन में प्रतिभाग करेंगे | इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हाफ मैराथन का शुभारम्भ मुंबई के क्रॉस मैदान से होगा जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में धावक शामिल होंगे |
Post a Comment