Jay Times News

ऋषि चौरसिया को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार


...
संवाददाता।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के रूप में श्री ऋषि चौरसिया को जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

ऋषि चौरसिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

ऋषि चौरसिया ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post