...
संवाददाता।
-पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का जगह- जगह हुआ स्वागत
लखनऊ | सिख धर्म के चौथे पातशाह साहिब श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में पांच प्यारों की अगुवाई एवं फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की छत्र - छाया में दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा गुरुद्वारा गुरु रामदास जी आर्या नगर से प्रातः नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें स्थानीय सिख संगत श्रद्धा के साथ शामिल हुई | पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का जगह - जगह स्वागत किया गया |
गुरुद्वारा साहिब में सरबत के भले की अरदास एवं " बोले सो निहाल, सत श्री अकाल " के उद्घोष उपरांत प्रातः लगभग 6:30 बजे नगर कीर्तन प्रारम्भ हुआ जो मोती नगर, गौरिया मठ रोड, ऐशबाग रोड, डी. ए. वी. कॉलेज मार्ग से होता हुआ वापस गुरुद्वारा नाका हिंडोला पहुंचकर प्रातः 9:30 बजे सम्पन्न हुआ |
नगर कीर्तन में एक और जहां मिर्जापुर का गतका दल अपने हैरतन्गेज करतबो से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था वहीं दूसरी और प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह के निर्देशन में खालसा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षिका श्रीमती सुखनीत कौर के निर्देशन में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज चारबाग की छात्राएं बैंड बाजे की धुन पर कदमताल करते हुए नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे तो वहीं गुरुबाणी कीर्तन करती हुई चल रही विभिन्न जत्थे बंदियाँ क्षेत्र को भक्तिमय बना रही थीं |
नगर कीर्तन का संचालन दशमेश सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवादार ताज़िन्दर सिंह एवं इंद्रजीत सिंह तथा सिख सेवक जत्थे के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह सलूजा कर रहे थे|
नगर कीर्तन में गुरुद्वारा नाका हिंडोला अध्यक्ष डॉ अमरजोत सिंह,.सुरेंद्र पाल सिंह बक्शी, देवेंद्र पाल सिंह,दलजीत सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह दुआ, हरमिन्दर सिंह टीटू इत्यादि शामिल रहे|
नगर कीर्तन समापन उपरांत गुरुद्वारा साहिब में प्रातः सजे दीवान में हजूरी रागी भाई गुरमुख सिंह ने अपने मधुर कंठ से "धन-धन रामदास गुरु जिन सिरिआ तिने सवारिआ " गायन कर संगत को निहाल किया |
इस दौरान गुरु का टूट लंगर वितरित किया गया | लंगर वितरण में दशमेश सेवा सोसाइटी के पदाधिकारियों में ताज़िन्दर सिंह, इंद्रजीत सिंह, मंजीत सिंह दुआ, हरजीत सिंह दुआ, अमनप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, सागर जीत सिंह, जसमीत सिंह का पूर्ण सहयोग रहा |
Post a Comment