...
संवाददाता।
लखनऊ। जनरल इंश्योरेंस एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी, लखनऊ की 48वीं वार्षिक आमसभा बैठक आज उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में हेडक्वार्टर दिल्ली से श्री त्रिलोक सिंह जी, श्री विवेकानंद जी एवं श्रीमती अनुराधा द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं से श्री कैलाश जोशी जी, श्री गिरीश चंद्र पांडे जी एवं श्री रमेश कुमार जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
वार्षिक आमसभा के दौरान थ्रिप्ट एवं क्रेडिट सोसायटी के वित्तीय प्रदर्शन एवं विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की गई। समिति ने अपने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 15 प्रतिशत लाभांश प्रदान करने का निर्णय लिया। इस घोषणा का उपस्थित सदस्यों ने बहुत ही जोरदार तालियों एवं उत्साह के साथ स्वागत किया।
बैठक में बताया गया कि समिति का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है, जो समिति की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति, प्रभावी प्रबंधन तथा सदस्यों के विश्वास का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
समिति द्वारा सदस्यों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। साथ ही सदस्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित नियमों, पात्रता एवं सीमाओं के अधीन ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि सदस्यों का निरंतर विश्वास, समिति की पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा कल्याणकारी दृष्टिकोण ही इसकी मजबूती का आधार है। 15% लाभांश की घोषणा समिति की आर्थिक प्रगति और सदस्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बैठक के अंत में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपसी सहयोग, विश्वास और एकजुटता के साथ समिति को भविष्य में और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
Post a Comment