...
संवाददाता।
लखनऊ। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर की तमाम मस्जिदों और दरगाहों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मस्जिदों पर रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से खूबसूरत सजावट की गई है।
इस मुबारक दिन पर बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिली। मिठाई की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की।
ईद मिलादुन्नबी हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के तौर पर मनाई जाती है। इस मौके पर जगह-जगह लंगर और नियाज़ का भी एहतेमाम किया गया।
शहर में अमन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
Post a Comment