लखनऊ में ईद मिलादुन्नबी पर निकले दो बड़े जुलूस, उमड़ा जनसैलाब
संवाददाता।
लखनऊ। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आज लखनऊ में दो बड़े जुलूस निकाले जा रहे हैं। पहला *जुलूस-ए-मोहम्मदी* और दूसरा *जुलूस-ए-मदहे सहाबा*। दोनों ही जुलूसों में जनसैलाब उमड़ा हुआ है।
जुलूस में कई सौ अंजुमनें शिरकत कर रही हैं और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। पूरे शहर में जश्न का माहौल है और नात-ख्वानी की सदाएं गूंज रही हैं।
*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम -*
जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से जुलूस की निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है।
वहीं इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने सभी देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है।
Post a Comment