संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल कैम्पबेल रोड का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
संवाददाता।
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, कैम्पबेल रोड इकाई का शपथ ग्रहण समारोह के.के. इंडस्ट्रीज,कैम्पबेल रोड स्थित यूरो किड्स स्कूल में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह में कैम्पबेल रोड इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता,महामंत्री आकाश बागड़ियां, कोषाध्यक्ष
महादेव प्रसाद यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश चौरसिया,उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता,अब्दुल मोइन एवं गुलफाम राजा,विधि सलाहकार नितिन अग्रवाल, संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता,प्रेम प्रकाश यादव,नीरज यादव एवं आदित्य मौर्य,प्रचार मंत्री आदित्य गुप्ता तथा संरक्षक अजय गुप्ता, रामबाबू गुप्ता,डॉ. नसीम अहमद एवं अब्दुल हमीद सहित अन्य पदाधिकारियों को संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे एवं राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र निगम, प्रदेश प्रभारी रतन दास,अरविंद नाथ मिश्रा,राम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान,नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,करुणेश प्रताप सिंह,शत्रुघ्न प्रसाद,अमित निगम, सनत शुक्ला,अशोक गुप्ता,भूपेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हर सरकार चाहती है कि उसके कार्यकाल में जनहित में अच्छे कार्य हों,लेकिन कुछ विभागों के अधिकारी सीधे सरकार का नाम लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं। सरकार को ऐसे मामलों की समय-समय पर समीक्षा करनी चाहिए, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक उत्पीड़न से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा एवं हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
Post a Comment