...
संवाददाता।
लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में 04/09/2026 दिन
शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव मनाया जाएगा जिसके उपलक्ष्य में होटल रैडीसन, (निकट बर्लिंगटन चौराहा 24 कैंटोमेन्ट रोड) लखनऊ में प्रेस वार्ता का आयोजन आज किया गया, जिसमें श्री आनंद स्वरूप अग्रवाल प्रभुजी (चेयरमैन मंदिर निर्माण कमेटी), श्रीमान श्रीलाल गुप्ता प्रभुजी, (सदस्य निर्माण कमेटी) श्रीमान अलोक चंद्रा प्रभुजी, (सदस्य निर्माण कमेटी) श्रीमान लाल बहादुर यादव प्रभुजी (वाइस चेयरमैन,फेस्टिवल कमेटी) श्रीमान भोक्ताराम प्रभुजी (उपाध्यक्ष), श्रीमान मधुस्मिता प्रभु जी (उपाध्यक्ष), एवं श्रीमान दीनदयाल प्रभु जी (उपाध्यक्ष), उपस्थित रहे ।
मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी द्वारा जन्माष्टमी महा महोत्सव में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गयी
-जन्माष्टमी कार्यक्रम
-मंगला आरती प्रातः 4:30 बजे
तुलसी आरती : प्रातः 5:15 बजे
गुरु पूजा प्रातः 7:30 बजे
-अविरल कीर्तन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक
अभिषेक : अपराह्न 12:00 वजे से रात्रि 10 बजे
-संस्कृतिक कार्यक्रम : सायं 6 बजे
संध्या आरती : सायं 7:00 बजे
-महा अभिषेक रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक
-छप्पन भोग रात्रि 11:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक
महा आरती : मध्य रात्रि 12:30 बजे
-जरी मोती मणि माणिक की विशेष पोशाक वृंदावन के विशेष कारीगरों द्वारा निर्मित से श्री श्री राधा रमण बिहारी जी श्रंगार किया जायेगा । दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक अभिषेक (दूध दही घी शहद व 1008 तीर्थों के जल से होगा) एवं महा अभिषेक रात्रि 10:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक मुख्य पंडाल में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 06:00 बजे से सांस्कृतिक पंडाल में सम्पन्न होंगे।
A- मुकुन्दा रॉक बैंड की प्रस्तुति।
B- स्वागत नृत्य ।*
C- भारतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति।*
D- IGF Group (Iskcon Girls Forum) द्वारा नाट्य प्रास्तुति।
E- PYA (Prabhupad Youth Army) द्वारा नाट्य प्रास्तुति।
-संस्कारशाला (05 से 15 वर्ष के बच्चों की) नाट्य प्रस्तुति- "KAUN BANEGA KRISHNA DEVOTEE" - Quiz Show इनामी प्रतियोगिता ।- इस्कॉन, भक्त मंडली द्वारा अविरल कीर्तन प्रातः 09:30 से शाम 06:30 तक होगा।- इस्कॉन लखनऊ के भक्तों द्वारा श्रीमद भागवतम, श्रीमद भगवत गीता के साथ-साथ श्रील प्रभुपाद जी द्वारा रचित 90 से अधिक पुस्तकों का वितरण ।- इस्कॉन के वह वैष्णव भक्तों जो 16 माला जप एवं 4 नियमों का पालन कर रहे हैं, उनके द्वारा प्रेमपूर्वक बनाये गये 256 प्रकार के भोग श्री श्री राधा रमण बिहारी जी को अर्पित किये जायेंगे । इस्कॉन भक्तों विशेष रूप से युवा भक्तो द्वारा मंदिर मे आने वाले नये भक्तो को हर कृष्ण महामंत्र के जप हेतु प्रेरित किया जायेगा ।- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव पर आ रहे नये भक्तो को श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी मंदिर अध्यक्ष इस्कॉन लखनऊ की प्रेरणा से सम्पूर्ण लखनऊ मे चल रहीं भक्ति वृक्ष कक्षाओं मे जोड़ कर उन्हे भक्ति मार्ग पर अग्रसर करने का प्रयास किया जायेगा।- श्री कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान राकेश लढानी जी, निदेशक, अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड, अति-अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्य प्रकाश अग्रवाल (प्रबंध निदेशक ज्ञान डेयरी) जय अग्रवाल (प्रबंध निदेशक ज्ञान डेयरी) एवं अनुज अग्रवाल (प्रबंध निदेशक ज्ञान डेयरी)अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव में श्री श्री राधा रमण जी के दर्शन एवं आशीर्वाद हेतु अतिथि के रूप में बृजेश पाठक,उप मुख्यमंत्री, उ.प्र.सरकार, ए.के. शर्मा, ऊर्जा मंत्री, उoप्रo सरकार, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री,उoप्रo सरकार एवं अन्य गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहेंगे।
श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा (जन्मदिवस) एवं श्रील प्रभुपाद चौक का उदघाटन कार्यक्रम
05/09/2026
गुरू पूजा : प्रातः08:30 बजे
वैष्णव भजन कीर्तन : प्रातः 09:30 बजे श्रील प्रभुपाद जी का अभिषेक : प्रातः 10:30 बजे से श्रंध्दाजंलि : प्रातः 11:00 बजे
पुष्पांजलि एंव गुणगान : दोपहर 12:30 बजे
श्रील प्रभुपाद जी की 130 वीं व्यास पूजा आविर्भाव महोत्सव के दिवस 256 प्रकार के भोग भक्तों द्वारा अर्पित किये जायेंगें। इस्कॉन मंदिर के दाहिने ओर लगभग 200 मीटर मुख्य मार्ग पर स्थिति चौराहे पर श्रील प्रभुपाद जी की प्रतिमा का अनावरण अपरान्ह 01:00 बजे गणमान्य अतिथियों एवं इस्कॉन भक्तवृंद की उपस्थिति में संपन्न होगा l
नन्द उत्सव एवं दही हांडी इनामी प्रतियोगिता 05/09/2026
-विशाल भंडारा का आयोजन दोपहर 02:00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा (स्वादिष्ट प्रसादम के साथ-साथ श्रील प्रभुपाद जी को अर्पित किये गये 256 प्रकार का वितरण किया जायेगा ।
-दही हांडी इनामी प्रतियागिता अपराह्न 03:00 बजे सम्पन्न होगा ।
Post a Comment