Jay Times News

श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में मनाया गया भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

...
संवाददाता।
लखनऊ/बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में धरोहर द्वारा गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और
भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला पर आधारित कविता पाठ एवं नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. पंकज अग्रवाल, प्रति-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल तथा शैक्षणिक सलाहकार आरुषि अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी एवं कुलसचिव प्रो. (डॉ.) हिमेंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। एडमिन ब्लॉक में आयोजित समारोह में प्रो. (डॉ.) बी.एम. दीक्षित, प्रो. (डॉ.) आकांक्षा निगम, प्रो. (डॉ.) रीतू चंद्रा, प्रो. (डॉ.) वीना सिंह सहित सभी विभागों के डीन, निदेशक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
इस मौके पर कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखते हैं, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों, भक्ति और अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं। विश्वविद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का निरंतर प्रयास करता रहेगा। धरोहर समन्वयक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में सांस्कृतिक चेतना और भक्ति भाव का विकास करना है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
डॉ. प्रदीप कुमार
इंस्टिट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज
श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी।

Post a Comment

Previous Post Next Post