Jay Times News

युवराष्ट्र द्वारा आयोजित "विवेकानंद युवा मैराथन" का लखनऊ महानगर में भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ

...
संवाददाता। 

लखनऊ। विवेकानंद युवा मैराथन में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वस्थ जीवन, अनुशासन, खेल भावना एवं राष्ट्रभावना का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करना तथा स्वास्थ्य, खेल एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना था। मैराथन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कारों की व्यवस्था की गई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 8,000 रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 प्रतिभागियों को 2,000-2,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post