...
संवाददाता।
लखनऊ। राष्ट्रीय महासचिव / प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रमोद यादव "जनसेवक" को शाहजहांपुर की कटरा से तो विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह चौहान एडवोकेट को हरदोई सदर सीट से बनाया प्रत्याशी।
अयोध्या सदर से रामचंद्र सिंह, मथुरा सदर से रामसूरति कुशवाहा फर्रुखाबाद सदर से सुरेश राठौर को चुनाव मैदान में उतारा।
प्रेसवार्ता में संबोधित करते हुए सरोज दीक्षित ने कहा आने बाला समय परिवर्तन का समय है, जनता तैयार है और जाति धर्म संप्रदाय अगड़े पिछड़े का भय दिखाकर जनता को भ्रमित करने वाले बेनकाब हो चुके है, भारतीय कृषक दल किसी नागरिक का शोषण उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। किसान मजदूर छात्र युवा व्यापारी कर्मचारी सभी मिलकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए भारतीय कृषक दल को यूपी में विकल्प के रूप में अपना रहे है।
श्री दीक्षित ने कहा वर्तमान बीजेपी सरकार रामराज्य का झूठा सपना दिखाकर धरातल पर फेल हो चुकी है, जुमलेबाजी, चंदाचोरी, कालाधन, नोटबंदी, महंगाई, बेरोजगारी, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, स्कूलबंदी, शिक्षा
व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, शराब बिक्री, सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता से योगी मोदी की डबल इंजन की चुनावी नाव डूब जायेगी।
भारतीय कृषक दल को मौका मिला तो प्रत्येक नागरिक को शिक्षा, चिकित्सा, न्याय व्यवस्था निशुल्क देंगे, युवाओं को रोजगार के साथ कृषकों, श्रमिको एवं छोटे व्यापारियों दुकानदारों के जीवन बदलाव उत्थान के लिए नीति लागू होगी।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बैठी सरकार को आज बाढ़ प्रभावित किसानों का दर्द नहीं दिखरहा उसकी आर्थिक उन्नति का पहिया रुक गया है यह सरकार के लिए बहुत ही चिंतन व मनन का यक्ष विषय है खेती के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से लिये गए ऋण को माफ करे जिसमें कोई शर्त न जोडे, जीरो टारलैस की नीति, आखिर किसान और पूँजीपति के बीच कानून में भेद क्यों
राष्ट्रीय महासचिव / प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रमोद यादव ने कहा कि देश व प्रदेश में जातीय एवं सांप्रदायिक भेदभाव को बढ़ाया जा रहा है जो कानून आम जन में नफरत बढ़ा रहे है उन्हें महिमा मंडित किया जा रहा है आम जन को शिक्षा चिकित्सा रोजगार न्याय महंगाई भ्रष्टाचार शोषण एवं किसानों के हक जैसे गंभीर मुद्दों पर नजर अंदाज किया जा रहा है भारतीय कृषक दल के सरकार में आने पर ऐसे कानून बनेंगे जिसमें आपसी प्रेम और सदभाव होगा, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश चौहान ने कहा कि प्रदेश में भारतीय कृषक दल ही एक मात्र विकल्प है जो जनता की भावनाओ पर खरा उतरेगा
Post a Comment