Jay Times News

ऑस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित श्री श्री गणेश महोत्सव में शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगातार उमड़ रही है

...
संवाददाता
लखनऊ। ऑस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान आज बृहस्पतिवार को शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती गणेश शंकर पवार ने सपरिवार के साथ किया । इसके साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ 1008 गुलाब के फूलों से गणपति जी का 
फूलाभिषेक किया गया। महोत्सव आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया कि
महोत्सव में बृहस्पतिवार को खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर विशेष तौर पर सहस्त्रनाम का पाठ का आयोजन किया गया। विश्व कल्याण के लिए आयोजित इस पाठ में बहुत से भक्त शामिल हुए। देर शाम महा आरती में भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post