...
संवाददाता।
लखनऊ। सिंदूराभिषेक शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज का मंत्रोंच्चारण के बीच किया । इससे पहले सुबह गणपति महाराज का श्रृंगार किया गया और उसके बाद आरती की गयी। गणपति महाराज के सिंदूराभिषेक में गणेश शंकर पवार, श्वेता पवार, आदिश्री,अवयान, सुनील अग्रवाल ,दिव्यांश शुक्ला, आनंद प्रजापति, सुमन पवार आदि ने भाग लिया। इसके बाद रुद्राभिषेक भी किया गया। आयोजक गणेश शंकर पवार ने बताया शाम को शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज की सिध्दीविनायक आरती भक्तों की भारी भीड़ एकत्र हो रही है इसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होता है। उन्होंने बताया कल गणेश विसर्जन जुलूस की तरह निकलेगा। जिसमें ढोल मंजीरा आर्केस्ट्रा आदि आदि शामिल होंगे। विसर्जन कार्यक्रम में ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।
Post a Comment