Jay Times News

लखनऊ में भाकियू अंबावता की समीक्षा बैठक

...
-विजय घाट पंचायत के लिए किसानों से जुटने की अपील*
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में पूर्वांचल एवं मध्यांचल के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किसान एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने की। उन्होंने संगठन की जनपदवार समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने, गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संवाद स्थापित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करें। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए।

बैठक में आगामी 2 अक्टूबर 2026 को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर विजय घाट, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली बड़ी किसान पंचायत की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने सभी जनपदों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जोरदार आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक किसान भाइयों, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं को संगठित कर 2 अक्टूबर को विजय घाट, नई दिल्ली पहुंचें। उन्होंने पंचायत को सफल बनाने के लिए सभी संगठनात्मक इकाइयों को अभी से तैयारियों में जुटने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी किसान पंचायत में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रमुख रूप से उपस्थित: राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता, लोक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, राष्ट्रीय महासचिव अशोक मिश्रा, राष्ट्रीय युवा प्रभारी नासिर खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा नीलू पांडे, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मध्य सुनील वर्मा, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता जन्मेजय सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष लायक राम यादव, प्रदेश महासचिव मनोज यादव, प्रदेश सचिव हिटलर सिंह, प्रदेश सलाहकार राजकुमार यादव, युवा पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, युवा पूर्वांचल महिला प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता, मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद रावत, जिला अध्यक्ष लखनऊ सरदार दिलराज सिंह, युवा जिला अध्यक्ष लखनऊ करन गुप्ता (बीरू), वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मदन चंद लोधी, नगर अध्यक्ष विनोद धीमान, युवा नगर अध्यक्ष वीरपाल लोधी, महिला मंडल प्रभारी प्रेमवती एवं महिला जिला अध्यक्ष नबीहूंन खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post