...
संवाददाता।
लखनऊ। अलीगंज में सील किए गए भवनों जिन्होंने समाधान योजना के तहत शुल्क जमा करा दिया है, उनकी सील खोली जाए उसमें रखा हुआ सामान दवाई एफएमसीजी नष्ट न हो।
इस मांग के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार से मिले। उनके साथ हुई बैठक में जिन भवन स्वामियों ने योजना के तहत शुल्क जमा करा दिया है, उनकी दुकानों को खोलने की मांग की गई।
उस दुकान में रखा हुआ सामान नष्ट न हो, ख़राब ना हो, एक्सपायर ना हो, इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए व्यापारियों से अत्यंत शीघ्र उसकी एक सूची उपलब्ध कराने को कहा।
उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रथमेश कुमार ने चीफ टाउन प्लेनर ए के गौतम को अधिकृत करते हुए व्यापारी कि इन समस्याओं के निराकरण के लिए कहा।
उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ बैठक करने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल अभय अग्रवाल अनुज शिवहरि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Post a Comment