...
संवाददाता।
लखनऊ।
उत्तराखंड महापरिषद द्वारा स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट की स्मृति में टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सुबह से दस टीमों के बीच मैच पांच मैच खेले गये।
सर्वप्रथम आज टूर्नामेंट की शुरुआत में उत्तराखंड महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी ने टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
पहला मैच अल्मोड़ा अटैकर्स और मयूर उद्यान चैलेंजर्स के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा अटैकर्स मैच जीता । दूसरा मैच शिवानी बिहार नीलमस्था नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जीसमें नीलमाथा नाइट राइडर्स ने बेहतरीन खेल दिखाकर मैच जीता । देवभूमि लाइन और योद्धा एकादश के बीच तीसरा मैच देवभूमि लायंस एकादश ने जीता । चौथा मैच वृंदावन क्रिकेट क्लब और इलाइट इलेवन 11 के बीच खेला गया, इसमें वृंदावन क्रिकेट क्लब विजई हुई ।
पांचवां मैच उत्तराखंड यूनाइटेड और कुर्मांचल नगर सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमे यूनाइटेड उत्तराखंड के विशाल स्कोर 138 रन का पीछा करते हुवे कुर्मांचल नगर सुपर किंग्स हार गई।
मैत्री मैच टीम बाला गोरिया और जय बद्री विशाल के बीच अंत में खराब रोशनी के कारण रोकना पड़ा, जिसे कल खेला जाएगा। कैलाश सिंह खेल प्रभारी ने बताया कि टूर्नामेंट के अन्य मैच क्वार्टर फाइनल, सेमी फ़ाइनल और फाइनल कल खेले जाएंगे तथा अंत में पुरस्कार वितरण समारोह होगा ।
Post a Comment