Jay Times News

जय श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा 2026

...
संवाददाता। 
लखनऊ।

विजया दशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा आयोजित भारत वर्ष की सबसे बड़ी यात्रा 68 किमी विजयादशमी शोभायात्रा-2026 आज अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा प्रातः 8 बजे प्रतीक स्थल पर महामंडलेश्वर अखिलेश्वरा नंद गिरी जी महाराज परम पूज्य सं‌त कौशिक‌ जी महराज हनुमान सेतु के मुख्य पुजारी और हनुमान अंश के मुख्य कलाकार पद्मश्री श्री अनिल रस्तोगी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के ‌प्रांत प्रचारक हमारे मार्गदर्शक कौशल जी के द्वारा नारियल फोड़कर गुरूकुल संस्कृत के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण से शोभा यात्रा को प्रारंभ किया।इस शोभा यात्रा का मुकुट धर्म रक्षक वीर बलिदानी परम पराक्रमी मानवता के शिरोमणि पंच प्यारे शिख भाई यात्र के अग्रसर रहे। ऊर्जा और शक्तिरूपा मातृशक्ति का बहुत अधिक संख्या में यात्रा में सहभागिता युवाओं का जोश बुलेट मोटरसाइकिल और थार पर लहराता भगवा पताका उत्साह एवम् उमंग राष्ट्रबोध के पराकाष्ठा पर था।शोभायात्रा ने राजधानी की सड़कों पर भारतीय संस्कृति, संगठन और आस्था का अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत किया।
स्वामी विवेकानन्द साप्ताहिक मिलन पश्चिम जो‌ सम्पूर्ण पश्चिम लखनऊ राजाजीपुरम में 30 चौराहा समिति के‌ माध्यम से युवाओं और युवतियों के साथ सभी सनातनी इस शोभा यात्रा में पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ सम्मिलित होकर बुद्धेश्वर मंदिर पर सभी शोभा यात्रा का संगम होकर आगे बढ़ती है।
लखनऊ के 151 चौराहों से गुजरती यह शोभायात्रा अपने मार्ग में स्थापित 100 स्वागत स्थलों पर उत्साहपूर्वक स्वागत के साथ आगे बढ़ी। प्रतीक स्थल से 
यात्रा में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा, सांस्कृतिक झाँकियाँ लाखों रामभक्त पूरी शोभायात्रा में आशीर्वाद प्रदान कर सनातन धर्म के वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को प्रदर्शित किया। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और माननीय अधिकारी के मार्गदर्शन में यह शोभा यात्रा प्रतिवर्ष निरंतर आगे बढ़ रही है।
 शोभायात्रा का उद्देश्य लक्ष्मण नगरी लखनऊ के विजयादशमी उत्सव को विश्वविख्यात करना है। यह उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की स्थापना का शाश्वत संदेश है। 
राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव जी ने कहा कि यह शोभायात्रा हिंदू समाज को एकसूत्र में बाँधने और वैदिक सनातन धर्म की गौरवगाथा को पुनः स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश के 21 जिलों से प्रतिनिधित्व हुआ और आने वाले समय में यह प्रयास पूरे प्रदेश व बाहर तक विस्तारित होगा।

मिलन प्रमुख ऋषि राज जैन जी ने बताया कि शोभायात्रा में युवा शक्ति ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।
मीडिया प्रभारी शिवांक रमन भदौरिया जी ने कहा कि यह शोभायात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और संगठन शक्ति का अद्वितीय परिचायक बनकर जन-जन के हृदय में नवचेतना जगाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सात साप्ताहिक मिलनों – स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन पूर्व एवं पश्चिम, माँ शक्तिधाम मिलन, राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति जानकीपुरम, समर विहार मिलन, बाबा भीमराव अधिवक्ता मिलन और तरुण मिलन के पालक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भव्य शोभायात्रा ने विजयादशमी के पावन पर्व को धर्म, संस्कृति के माध्यम से सम्पूर्ण समाज को सनातन धर्म के सूत्र में संगठित कर मां भारती के परम गौरव स्थापित करने के लिए संकल्पित हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post