Jay Times News

उत्तराखंड महोत्सव 2026 की भव्य तैयारियों के लिए आयोजित की गई समीक्षा बैठक


...
संवाददाता।
लखनऊ। 9 नवंबर से 22 तक होगा 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव
लखनऊ, अक्टूबर 18:
उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव 2026 को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक आयाम प्रदान करने के उद्देश्य से आज सांय 6 बजे मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें 14 दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव 2026 ,(09 नवंबर से 22 नवम्बर 2026) तक पं0 गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन, बीरबल साहनी मार्ग, (निकट खाटू श्याम मंदिर) गोमती तट लखनऊ में आयोजित होना है। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे तथा समापन उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
उत्तराखण्ड महापरिषद उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। महापरिषद का उद्देश्य अपनी पारंपरिक संस्कृति और कला को संजोने के साथ-साथ उसे आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है। इस दिशा में महापरिषद ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें प्रमुख है “नाचेगा भारत”, ‘‘झोडा प्रतियोगिता’’, वॉयस ऑफ उत्तराखंड और “डासं उत्तराखण्ड डांस” जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन, जो न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध हो चुके हैं और इस बार तो पुरुष झोड़ा प्रतियोगिता भी होगी । इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से महापरिषद उत्तराखण्ड के लोक नृत्यों और कला रूपों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ नये कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी कला को भी बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही, महापरिषद युवा कलाकरों को प्रेरित करता है और उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे न केवल अपने राज्य में बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकें। 
स्व0 मोहन सिंह बिष्ट स्मृति टी&10 क्रिकेट टूर्नामेण्ट 2026 में 12 टीमे प्रतिभाग कर रही है जिसका आज लाटरी के द्वारा मैंच कार्यक्रम बनाया गया] यह मैच 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को सहारा स्टेट मैदान] जानकीपुरम] लखनऊ में प्रातः 07:00 बजे से सांय 05:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें विजेता व उपविजेता टीमों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।
महोत्सव स्थल पर विविध उत्पादों, वस्त्रों, हस्त निर्मित सामानों, उत्तराखंड के जैविक उत्पादों, बाल मिठाई, खानपान आदि के 150 से ज्यादा स्टाल लगेंगे। महोत्सव को व्यवस्थित रूप देने के लिए आज विभिन्न टीमों को कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई है। 
आज बैठक में संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष-हरीश चन्द्र पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-मंगल सिंह रावत, उपाध्यक्ष महेश चन्द्र सिंह रौतेला, पूरन सिंह जीना, महासचिव-भरत सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव-महेन्द्र सिंह गैलाकोटी, राजेन्द्र सिंह कनवाल] खेल प्रभारी कैलाश सिंह] राजेश बिष्ट-सचिव] पान सिंह] रमेश चन्द्र सिंह अधिकारी] गंगा सिंह परिहार] अवधेश कोठारी] लाल सिंह बिष्ट] सुरेन्द्र सिंह बिष्ट] विजय बिष्ट मुन्ना] मोहन पंत] राजेश भट्ट] सलाहकार खेल प्रकोष्ठ दीन दयाल जोशी] त्रिभुवन जोशी] पंकज खर्कवाल, सुनीता कनवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post