Jay Times News

भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टिट्यूट, जौनपुर का 50वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न

...
संवाददाता। 
लखनऊ। भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टिट्‌यूट जौनपुर की स्थापना सन् 1982 में स्व० डॉ० राम अकबाल मौर्य जी द्वारा हुई थी जिसकी सम्बद्धता बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन, उ०प्र० लखनऊ से है इससे पूर्व स्व०-राम अकबाल मौर्य जी ने आयुर्वेदिक महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1976 में करके आयुर्वेद के कोर्स संचालित किये थे। जब यह कोर्स सी०पी०एम०टी० में चले जाने के कारण इन्होने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक कालेज की स्थापना की। भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टिट्यूट, जौनपुर आज अपना 50वाँ स्थापना दिवस समारोह स्थानीय यू०पी० प्रेस क्लब में मना रहा है समारोह का शुभारम्भ बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसिन, उ०प्र० लखनऊ के वेयरमैन डा० एम०एच० इदरीसी जी ने डा० मैटी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।

डा० इदरीसी ने पैथी के सम्बन्ध में बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 4 जनवरी 2012 को शासनादेश जारी किया जा चुका है। इस शासनादेश के क्रियान्वयन हेतु महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उ०प्र० द्वारा भी क्रमश 2 सितम्बर 2013 एंव दिनांक 14-3-2016 को प्रदेश के समस्त मुख्यचिकित्साधिकारियो/ अपर निदेशकों को शासन द्वारा जारी आदेश के परिचालन हेतु निर्देश पूर्व में जारी किये जा चुके है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी अप्रैल, 26 एवं अगस्त में पुनः महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उ०प्र० ने बोर्ड द्वारा पंजीकृत चिकित्सकों के सम्बन्ध में आदेश जारी किये है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा० मिथलेश कुमार मिश्र संयुक्त सचिय इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इण्डिया ने कहा कि प्रतीक्षा की घड़िया समाप्त हो चुकी है सकारात्मक परिणाम दरवाजे पर है। आये दुए लोगों को आज के दिन की बधाई दी और सभी चिकित्सकों से अपील की कि निडर होकर प्रेक्टिस करें।

गुजरात से आये हुए डा० हर्ष मौर्य ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी की वैधानिकता पर प्रकाश डाला।

भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टिट्यूट, जौनपुर के प्राचार्य डा० प्रमोद कुमार मौर्य जी ने आये हुए लगभग 100 लोगों को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्न लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये सर्वश्री डा. आशुतोष कपूर, लखनऊ, डा. एस.एन.राय शाहगंज, जौनपुर, डा. पी. एन. कुशवाहा, रायबरेली, डा. राकेश कुमार शर्मा, लखीमपुर खीरी, डा. चन्द्रशेखर पटेल, वाराणसी डा. पी.एस. धूसिया, लखनऊ, डा. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, जौनपुर, डा. सैय्यद नदीम हुसैन, जौनपुर कार्यक्रम का संचालन स्वयं डा. प्रमोद कुमार मौर्य ने किया। सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post