...
संवाददाता।
-ऐशबाग में 11 से 22 अक्टूबर तक सजेगा भव्य 'रामोत्सव-2026
-अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल और मंत्री ऋतुराज रस्तोगी के नेतृत्व में होगी भव्य तैयारियाँ
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर श्री राम लीला समिति, ऐशबाग द्वारा संत गोस्वामी तुलसीदास जी के काल (16वीं शताब्दी) से चली आ रही 500 साल पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी आगामी 11 अक्टूबर (रविवार) से 22 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) तक पंडित केदारनाथ पाधा रोड स्थित ऐशबाग रामलीला परिसर में 12 दिवसीय भव्य 'रामोत्सव-2026' का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जानकारी समिति के अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल एवं मंत्री ऋतुराज रस्तोगी ने प्रेसवार्ता और आमंत्रण पत्र के माध्यम से साझा की। आधुनिक प्रकाश, उन्नत ध्वनि और भव्य मंचन तकनीक से सुसज्जित इस उत्सव में रोजाना प्रातःकाल गणेश व प्रभु राम के विग्रहों के पूजन से शुरुआत होगी, जिसके बाद दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक सुन्दरकाण्ड पाठ, शाम 7:30 बजे वेद मंत्रोच्चार, शाम 7:30 से 8:30 बजे तक संस्कृति विभाग व स्थानीय अकादमियों के कलाकारों द्वारा भजन-नृत्य और रात्रि 8:30 से 11:30 बजे तक लीला का सजीव मंचन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में 11 अक्टूबर को गणेश पूजन व ताड़का वध, 12 को धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर, 13 को राम-वन गमन, 14 को केवट संवाद, 15 को पादुका पूजन, 16 को सीता हरण, 17 को सुग्रीव मिलन, 18 को लंका दहन, 19 को सेतुबंध स्थापना व कुंभकरण वध, 20 अक्टूबर (विजयादशमी) को रावण वध, भव्य आतिशबाजी व विशाल पुतला दहन, 21 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक तथा 22 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे बैंड-बाजे, ढोल-ताशा और सांस्कृतिक झांकियों के साथ निकलने वाली भव्य नगर दर्शन शोभायात्रा शामिल है, जो यहियागंज वर्मा स्टॉप स्थित धर्मध्वजी मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी; वहीं समिति ने दशहरे के दिन प्रवेश हेतु पास अनिवार्य करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था और निःशुल्क पार्किंग सुविधा का प्रबंध किया है।
Post a Comment