Jay Times News

जनपद लखनऊ के थाना सैरपुर के सेवा हॉस्पिटल के पास बच्ची चोर पकड़ा गया

...
संवाददाता। 
लखनऊ थाना सैरपुर के पास रामेश्वरम स्कूल के सामने एक ढाई साल की बच्ची कनक तिवारी पुत्री ललित तिवारी मूल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रामपुर कला जिला सीतापुर हाल पता रामेश्वरम स्कूल के सामने सेवा हॉस्पिटल थाना सैरपुर में झोपड़पट्टी में रह कर मजदूरी कर ललित तिवारी अपना परिवार का भरण पोषण करता है। आज11/10/2026 समय लगभग 12 बजे दोपहर बच्ची बाहर खेल रही थी की अचानक एक बच्चा चोर बच्ची को चोरी कर के ले जाते हुए पड़ोसी ने देखा तो लोगो ने दौड़ा कर पकड़ लिया व थाना सैरपुर की पुलिस को सौंप दिया है अब देखना है कि क्या थाना सैरपुर की पुलिस राजधानी लखनऊ में इन बच्चा चोरों पर अंकुश लगा पाएगी क्या इस बच्चा चोर के गिरोह तक पहुंच पाएगी सैरपुर पुलिस सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि अपने बच्चों की सुरक्षा स्वयं करे सतर्क रहे सावधान रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post