Jay Times News

अरुणोदय पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस, प्रबंधक विद्यावती शुक्ला ने बच्चों को दिलाया ई-कचरा प्रबंधन का संकल्प


...
संवाददाता। 
​लखनऊ।
 चिनहट स्थित अरुणोदय पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस के अवसर पर ई-कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक व विद्यालय की मैनेजर विद्यावती शुक्ला की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका रीना शुक्ला ने अहम योगदान दिया।  
​प्रबंधक विद्यावती शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से बदलते डिजिटल दौर में अनुपयोगी व खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (ई-वेस्ट) पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी बैटरी, मोबाइल, चार्जर और कंप्यूटर के पुर्जों का सही तरीके से निस्तारण व रीसाइक्लिंग करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।  
​कार्यक्रम के दौरान अध्यापिका रीना शुक्ला के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों ने आकर्षक बैनर, पोस्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post