...
संवाददाता।
लखनऊ। रसोइयां जन कल्याण समिति उ०प्र० के प्रान्तीय अध्यक्ष कैलाश कुमार नें शासन को पत्र लिख कर बताया कि कि दिनांक 22 अगस्त 2026 को विशेष सचिव उ०प्र० शासन द्वारा निर्गत शासनादेश सं० मु०म०-07 अरसठ-4-2026 दि० 22 अगस्त 2026 को जारी किया गया था जिसमें रसोइयां को बढ़ा हुआ मानदेय सितम्बर 2026 जिसका भुगतान माह अक्टूबर 2026 में किये जाने के सम्बन्ध में है।
परन्तु आपके द्वारा अभी तक शासनादेश जारी न होने व मानदेय वृद्धि की धनराशि जनपदों में प्रेषित न होने के कारण रसोइयों को बढ़े हुये मानदेय का भुगतान नही हो पा रहा है सितम्बर 2026 का केवल 2000/- रूपये का ही भुगतान किया जा रहा है जबकि करवाचौथ, दीपावली व भैय्यादूज का त्यौहार नजदीक है।
अंत में उन्होंने मांग की कि समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी करते हुए समस्त जनपदों में बढे हुये मानदेय की धनराशि प्रेषित कर 3000/- रूपये का भुगतान रसोइयां को करने की कृपा करें।
Post a Comment