Jay Times News

नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य डांडिया उत्सव का हुआ आयोजन

...
संवाददाता। 
लखनऊ। नवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शाम 5 बजे होटल शिमला
पैलेस,गौतम बुद्ध मार्ग,लाटूश रोड, लखनऊ में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता (शिमला परिवार) ने भगवान श्री गणेश एवं आदिशक्ति माँ दुर्गा के पूजन-अर्चन एवं आरती से किया। इसके पश्चात माता रानी के 5 भजनों की मनमोहक भजन संध्या हुई।
आज इस अवसर पर रेनू सिन्हा जी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केक काटकर संस्था की ओर से उन्हें श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संस्था के आयोजनों का उद्देश्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है, ताकि नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जुड़ी रहे। माँ के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
गुजराती एवं हिंदी डांडिया गीतों की धुन पर महिलाओं, बच्चों एवं युगलों ने जमकर गरबा और डांडिया किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। युगल डांडिया नृत्य विशेष आकर्षण रहा।कार्यक्रम के अंत में 8 विजेताओं को फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुषी गुप्ता एवं संयोजन अनीता गुप्ता तथा स्वागत वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा ने किया।इस अवसर पर महामंत्री इंदिरा उपाध्याय,कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता,संरक्षक उषा अग्निहोत्री, कमलेश गुप्ता, सीनू गुप्ता, सरिता गुप्ता, लक्ष्य, कोमल गुप्ता, अंजलि, गीतांजलि, अर्पिता, वैशाली, मिष्ठी, कृष्णा गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, राहुल, रोहित, अभय सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन माँ दुर्गा के जयकारों के साथ हुआ।
*जय माता दी*

Post a Comment

Previous Post Next Post