...
संवाददाता।
लखनऊ। स्थानीय जौनपुर के धीरेंद्र प्रताप सिंह के प्रांगण में कन्हैईपुर भूपतपत्ती वन विहार रोड पर युवा राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रालोद रघुनाथ यादव तथा संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी रामआसरे विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम संयोजक युवा रालोद प्रदेश महासचिव ठाकुर शैलेंद्र कश्यप उर्फ छोटू सिंह ने किया।
इस अवसर पर युवा नेता शुभम सिंह निवासी सिकरारा के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
युवा संवाद को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पटेल ने चौधरी चरण सिंह जी एवं चौधरी अजीत सिंह जी के समाज हित में किए गए कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया साथ ही रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व की सराहना की, पटेल ने कहाँ कि युवा रालोद पिछले एक महीने से पुरे प्रदेश भर में युवा संवाद कार्यक्रम करके युवाओ कों जोड़ने का कार्य कर रहा है, अब तक लगभग 22 जिलों में युवा संवाद के कार्यक्रम हों चुके है।
शेष अगले 30 नंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय है। जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद सभी जनपदों में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष धनीराम यादव, डा. सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, मिर्जापुर के रालोद जिला अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, भदोही जिला अध्यक्ष रालोद श्री सुनील पटेल, वाराणसी जिला अध्यक्ष रालोद श्री कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मराज यादव, युवा रालोद प्रदेश महासचिव डा. विनोद पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह पंचू पटेल, युवा रालोद जिलाध्यक्ष वाराणसी राहुल पटेल, उपाध्यक्ष आकाश विश्वकर्मा, सुरेंद्र यादव, अनुपम विशेन, अनमोल सिंह, अशोक सिंह, प्रशांत सिंह, अभिषेक सिंह, अंकुल यादव, अशोक यादव प्रधान, आदित्य नारायण शर्मा, पारस नाथ चौधरी, हेमंत शर्मा नगर अध्यक्ष जौनपुर, बृजेश यादव, अब्दुल सलाम, सद्दाम हुसैन के अलावा सैंकड़ो की संख्या में किसान नवजवान उपस्थिति रहें।
Post a Comment