Jay Times News

मत्स्य विभाग के जरिए मछुआ समाज का विकास किया :संजय निषाद

...
संवाददाता। 

-मछुआ समाज उत्थान के लिए 21 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

लखनऊ। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने दिल्ली स्थित निषाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद पार्टी आगामी 21 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मछुआ समुदाय के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर एक 11 ग्यारह साल बेमिसाल प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से हो रहे खुशहाल कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने हमेशा से मछुआ समुदाय के उत्थान के हित में काम करते हुए, मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के मछुआरों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। निषाद ने बताया कि प्रधानमंत्री अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व, मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर अयोध्या के निषाद समाज के घर स्वयं गए।

प्रयागराज श्रृंगवेरपुर महाराजा गुह्यराज निषाद के किले को पर्यटक स्थल घोषित कर, भगवान राम और निषाद राज की 56 फुट के गले लगी मैत्री मूर्ती की की स्थापना किया। इससे प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री समाज के सबसे निचले तबके में रहने वाले लोगों का भी ध्यान रखते हैं।

निषाद ने बताया कि तालकटोरा स्टेडियम में प्रदेश के कोने-कोने से निषाद समाज के लोग आ रहे हैं और अपनी मझवार-तुरैहा की सभी उपजातियों को परिभाषित कर अनुसूचित जाति में शामिल करवाने की मांग को दोहराने का काम करेंगे, क्योंकि निषाद समाज जानता है कि हमारे आरक्षण के मुद्दे को कोई हल कर सकता है, तो वह केवल दृढ़ निश्चय वाले प्रधानमंत्री ही कर सकते हैं। 

हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने का काम भी करेंगे कि पूर्व की सरकारों ने 70 वर्षों में मत्स्य विभाग के माध्यम से देश के मछुआ समाज को केवल 3,000 करोड़ रुपये दिए थे, किंतु प्रधानमंत्री ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में 51,000 करोड़ रुपये देकर मछुआ समाज का विकास किया है। अब हमारे आरक्षण के मुद्दे पर एक अच्छी पहल करके प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय की लड़ाई में मछुआ समाज के हित में खड़े होंगे, इसका हम आह्वान करेंगे।

निषाद ने बताया कि हम निषाद समाज के आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के साथ आए थे और आज भी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा के साथ हैं। हमारे लिए भाजपा ने समाज के विकास के लिए बहुत काम किया है और आरक्षण के विषय पर जल्द ही कुछ-न-कुछ हल निकाला जाएगा। 
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गृहमंत्री के पास भारत सरकार का सहकारिता मंत्रालय भी है। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक सहकारी समितियाँ बनाने का लक्ष्य दिया, ताकि अधिक से अधिक मछुआ समाज के लोगों को अपनी योजनाओं का लाभ देकर उन्हें सक्षम बनाया जा सके। जबकि पूर्व की सरकार के समय मछली मारने का हक केवल मियाँ को दिया जाता था और भर्ती में उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की जाती थी, जिससे मछुआ समाज का प्रतिनिधित्व ठेके-पट्टों में नाममात्र के बराबर रह गया था। आज निषाद समाज अपने हक से अपना ठेका-पट्टा ले रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post