...
संवाददाता।
-पत्रकार बंधुओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
लखनऊ । रामनवमी के पावन उपलक्ष्य में हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में समाजसेवी श्री राजेंद्र गुप्ता (शिमला परिवार) एवं पत्रकार बंधुओं के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध मार्ग, लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस के बाहर शाम 6 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक हलवा-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पत्रकार बंधुओं ने समाचार संकलन की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ स्वयं आगे बढ़कर प्रसाद वितरण में भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पत्रकारों की इस सेवा भावना और सामाजिक सहभागिता की उपस्थित लोगों ने सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का भाव देखने को मिला।पत्रकारों का सम्मान और उनकी समस्याओं पर उठाई आवाज इस अवसर पर समाजसेवी श्री राजेंद्र गुप्ता (शिमला परिवार) ने कहा कि पत्रकार समाज की रीढ़ हैं। वे दिन-रात मेहनत करके महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाते हैं और समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों के माध्यम से आम जनता तक सच्चाई और जरूरी खबरें पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कई बार जिम्मेदार सरकारी पदाधिकारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों द्वारा पत्रकारों की बातों और समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता, जो चिंता का विषय है। पत्रकारों का सम्मान करना, उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को उचित महत्व देना आवश्यक है।श्री गुप्ता ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान और सेवा भावना की सराहना की।
गणमान्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं श्रीराम प्रतिमा भेंट कर सम्मान कार्यक्रम में पत्रकार रामकृष्ण मिश्रा, हरीश तिवारी, अभय गुप्ता, रोहित सिंह, राहुल, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी एवं आशीष तिवारी सहित अनेक पत्रकार बंधुओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के.बी. पंत, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह (रीजनल डायरेक्टर, इग्नू), सुश्री सुरभि बंसल (वाइस प्रेसिडेंट, बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश) तथा श्री नीरज (संयोजक, डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ, उत्तर प्रदेश) को अंगवस्त्र पहनाकर एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।जय-जय श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
भंडारे के दौरान पत्रकार बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में “जय-जय श्रीराम” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हलवा-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, सेवा भावना तथा पत्रकारों के सम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने यह भी दर्शाया कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में पत्रकारों की सहभागिता समाज को जोड़ने और जनसेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जय श्रीराम! 🚩
Post a Comment