Jay Times News

बीजाक्षर प्राणिक हीलिंग से हुआ उपचार

...
संवाददाता।
-500 से अधिक लोग हुए लाभांवित

लखनऊ। जैन समाज, लखनऊ द्वारा आयोजित भक्तामर बीजाक्षर प्राणिक हीलिंग शिविर के दूसरे दिन 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। देशभर से आए 25 से अधिक विशेषज्ञ हीलरों ने बीजमंत्रों, औरा एनर्जी और वास्तु उपायों के माध्यम से लोगों का उपचार किया। प्रक्रिया के बाद ऊर्जा स्तर के परीक्षण में आभामंडल में चमत्कारिक सकारात्मक बदलाव देखे गए।
आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने अपने आशीर्वाद में कहा, "सकारात्मक जीवन के लिए सोच को स्वस्थ रखना, क्रोध पर नियंत्रण और क्षमा के सिद्धांत को अपनाना आवश्यक है।" वहीं जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि लखनऊ के इतिहास में पहली बार ऐसा अनूठा शिविर आयोजित किया गया है, जहाँ विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ हीलर एक साथ निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post