...
संवाददाता।
-बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं
लखनऊ। सोनू विश्वकर्मा को अध्यक्ष, हर्षवर्धन यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सयुब को उपाध्यक्ष, संतोष बाजपेई को महासचिव तथा अशफाक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही फिरोज, धर्मेंद्र सिंह, बबलू एवं नंदकिशोर यादव को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रतन दास, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव निर्भय सिंह, दिलीप मिश्रा, हरिओम अवस्थी, शत्रुघ्न प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी एकता एवं भाईचारे के साथ संगठित रहना होगा। जब सभी व्यापारी एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज उठाएंगे, तभी व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी।
Post a Comment