श्री मौसमगंज रामलीला में विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद का मंचन
...
संवाददाता।
लखनऊ। श्री मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति, डालीगंज के 147वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत शनिवार को विभीषण शरणागति, सेतु निर्माण और अंगद-रावण संवाद की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कलाकार रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगे।
मंचन में विभीषण के भगवान श्रीराम की शरण में आने, वानर सेना द्वारा समुद्र पर सेतु निर्माण तथा लंका में अंगद और रावण के बीच हुए संवाद के प्रसंग दिखाए जाएंगे। इन लीलाओं के माध्यम से शरणागत की रक्षा, एकता, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन रात्रि नौ बजे से प्रारंभ होकर मध्यरात्रि तक चलता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामलीला का प्रसारण फेसबुक पेज ‘धर्म जिज्ञासा’पर भी किया जा रहा है।
Post a Comment