पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, उ0 प्र0 शासन व अध्यक्ष, उ0 प्र0 वन निगम की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वन निगम की 277वीं बैठक वन निगम सभाकक्ष में सम्पन्न
डॉ0 अरूण कुमार, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिर्वतन विभाग, उ0 प्र0 शासन व अध्यक्ष, उ0 प्र0 वन निगम की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश वन निगम की 277वीं बैठक वन निगम सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 राज्यमंत्री जी के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री सुनील चौधरी, उ0 प्र0 वन निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अरविन्द कुमार सिंह, निगम के सम्मानित सदस्यगण, वन निगम व शासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश वन निगम द्वारा माननीय राज्यमंत्री जी व अन्य सभी सदस्यों के स्वागत उपरान्त वन निगम द्वारा निगम के समक्ष विभिन्न प्रस्ताव अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किये गये, जिस पर विस्तार से चर्चा की गयी। कुछ प्रस्तावों को अनुमोदित किये जाने पर सहमति बनी एवं कुछ प्रस्तावों पर पुर्नविचार हेतु निर्देशित किय गया। साथ ही वन निगम द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी विशेष कर वन प्रमाणीकरण के प्रमाण पत्र को शीघ्र प्राप्त करने, उ0 प्र0 वन निगम में कार्मिकों की भर्ती होने तक प्रतिनियुक्ति एवं आऊटसोर्सिंग के माध्यम से नियोजित करने, रिवर ट्रेनिंग के प्रस्ताव पर शीघ्रता से कार्यवाही आगे बढ़ाये जाने तथा उ0 प्र0 ईकोटूरिज्म सोसाईटी के माध्यम से संचालित ईको पर्यटन स्थलों को विकसित करने व उससे सम्बन्धित दरों पर पर्नुविचार करते हुए दरों को पुर्ननिधारण करने पर बल दिया गया। साथ ही यह भी अपेक्षा की गयी कि नये आयामो पर भी विचार करते हुए उ0 प्र0 वन निगम को उॅचाईयों पर पहॅुचाया जाये, ताकि उ0 प्र0 वन निगम के आय में वृद्धि को सके। मा0 अध्यक्ष, उ0 प्र0 वन निगम द्वारा सभी अधिकारियों एव कर्मचारियों को उ0 प्र वन निगम हित में कार्य करने हेतु निर्देशित करते हुए वन निगम के प्रोत्साहक परिणामों हेतु सभी को बधाई दी गई तथा बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रकट किया।
Post a Comment