डाo अरुण कुमार सक्सेना ने उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नव नियुक्त सहायक पर्यावरण अभियंताओं एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारियों के इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम मे उनका प्रोत्साहन
प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाo अरुण कुमार सक्सेना ने उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नव नियुक्त सहायक पर्यावरण अभियंताओं एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारियों के इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम मे उनसे भेंट की और उनका प्रोत्साहन किया।
डाo सक्सेना ने नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हे ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा सतत् विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हे पूरी दक्षता से प्रशिक्षण पूर्ण कर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के विकसित राष्ट्र एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुश्री रितु सुहास, अपर निदेशक, यूटीआरआई तथा यूपीपीसीबी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सत्र का समापन श्री राम गोपाल, मुख्य पर्यावरण अधिकारी, यूपीपीसीबी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




Post a Comment