5 दिवसीय बैंकिंग व अन्य मुद्दों हेतु बैंककर्मियों ने काला बैज लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
संवाददाता।
-11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
-केंद्र सरकार को लंबे संघर्ष की चेतावनी
लखनऊ। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और सभी लंबित मुद्दों के निस्तारण हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंककर्मियों ने *काला बैज* लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इन्हीं मांगों हेतु *बैंककर्मी 27 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन, 30 अगस्त को एक्स (ट्विटर) अभियान और 03 सितंबर को पोस्टर अभियान* भी चला चुके हैं।
यूनाइटेड फोरम के विभिन्न घटकों के वरिष्ठ नेताओं कामरेड वाई के अरोड़ा, दिनेश कुमार सिंह, एस.के. संगतानी, लक्ष्मण सिंह, वी.के.माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केशरवानी आदि ने कहा कि *बैंककर्मी अब आश्वासन नहीं परिणाम चाहते हैं, उन्होंने कहा जब तक सरकार उनकी इन चिर लंबित जायज़ मांगों को पूरा नहीं कर देती उनका ये संघर्ष जारी रहेगा।*
अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों की *11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल होगी। उस दिन सुबह 11 बजे से हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक शाखा परिसर* में एकीकृत प्रदर्शन एवं सभा आयोजित की गई है।
Post a Comment