ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आरआर अकादमी का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते ढेरों मेडल
संवाददाता।
लखनऊ। चौक स्थित जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित 5वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में एलडीए कॉलोनी सेक्टर-जी स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर में संचालित आरआर ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण एवं रजत पदक जीते।
कोच राजेश सिंह एवं ऋतु सिंह के निर्देशन में शिवांशी सिंह, इशिता यादव, दक्षा सिंह, विराट मिश्रा, विजेता मिश्रा, वानी वर्मा, अरिनराज वर्मा, रुद्र सिंह, सिया सिंह, श्रेया वर्मा, प्रत्यक्षा सिंह, मिलिशा सिंह, तनिष्का भारद्वाज, सृष्टि तिवारी और आराध्या कन्नौजिया ने स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रज्ञा सिंह ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।
वहीं सोमेश प्रताप सिंह, रुद्रकांत लाल, ओजस्वा मिश्रा और यशस्वा मिश्रा ने रजत पदक, जबकि आद्या सिंह ने दो रजत पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने क्योरोगी मुकाबलों में तेज किक, पंच और शानदार तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। सफलता पर अकादमी में उत्साह का माहौल है। प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर खिलाड़ी आगे भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
Post a Comment