Jay Times News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दीप प्रज्वलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन


...
संवाददाता। 
लखनऊ। 
 श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी और  श्रीमति अचिन्त्य रुपानी माता जी के  मार्गदर्शन में अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी श्री शिवपाल सिंह यादव जी, श्री ए के शर्मा जी एवं अपर्णा यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा में विशेष वृद्धि की।

महोत्सव में विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियाँ हुई *PYA ड्रामा* , *IGF प्ले* आदि विशेष नाट्य प्रस्तुतियां एवं *श्रीकृष्ण प्रसादम्* का आयोजन किया गया। 

हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ *श्री श्री राधा रमण बिहारी जी* की विशेष कृपा प्राप्त की। हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से सम्पूर्ण लखनऊ भक्तिमय हो उठा।

इस महोत्सव को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग, सेवा और प्रेम अर्पित करने वाले सभी भक्तों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का हम हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। 

 हरे कृष्ण 🙏

Post a Comment

Previous Post Next Post