...
संवाददाता।
लखनऊ। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के पदाधिकारी अवनींद्र चतुर्वेदी की अध्यक्ष में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना से भेंट कर समर्थ भारत द्वारा पर्यावरण संरक्षण,हरित क्षेत्र के विस्तार एवं समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु उन्हें आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था आम,जामुन,बेल,अमरूद,नीम आदि फलदार एवं उपयोगी पौधों का रोपण किया जाएगा तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई जाएगी। उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी व संघ प्रचारक दिलीप कुमार ने बताया पौधा रोपण कार्यक्रम हेतु संस्था द्वारा वन मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया जिसे उनके द्वारा बेहद सरलता से स्वीकार कर लिया गया है।
Post a Comment