Jay Times News

UP Chunav 2027: पुरुष अधिकारों की आवाज़ उठाने वाली MARD पार्टी का बड़ा कदम, 10 प्रत्याशियों का किया ऐलान


...

संवाददाता।


​लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 'मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल' (MARD) ने अपनी पहली दांव पेंच तैयार कर ली है। 10 सितंबर (अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस) को यूपी प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी ने 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए "मरना नहीं, लड़ना है" का जोरदार ऐलान किया।
​पार्टी के चुनाव-प्रभारी श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह की संस्तुति पर लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, कन्नौज और गोरखपुर जैसे अहम क्षेत्रों के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई:
​लखनऊ उत्तर (172): श्री वाई.पी. सिंह (इंचार्ज)
​लखनऊ पूर्व (173): डॉ. शिव सिंह
​मोहनलालगंज (176): श्री राम सुमिरन रावत
​बख्शी का तालाब (169): श्री विपिन त्यागी
​गोरखपुर अर्बन (322): श्रीमती सुमन झा
​लहरपुर - सीतापुर (148): श्री सुनील राठौर
​बिसवां - सीतापुर (149): श्री लवकुश गुप्ता
​छिबरामऊ - कन्नौज (196): श्री निर्मेश कुमार
​कानपुर कैंट (216): श्री अमित खत्री
​महाराजपुर - कानपुर नगर (217): श्री सत्येंद्र सिंह
​पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मोहन चौधरी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में पुरुषों व उनके परिवारों के खिलाफ बढ़ रहे फर्जी मुकदमों और लिंगभेद आधारित कानूनों से सुरक्षा देना ही उनका मुख्य मकसद है। उन्होंने "बेटा बचाओ देश बचाओ" के संकल्प के साथ जनता से समर्थन की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post