Jay Times News

सशक्त नारी, सुरक्षित बचपन, समर्थ उत्तर प्रदेश' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 सशक्त नारी, सुरक्षित बचपन, समर्थ उत्तर प्रदेश' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद अयोध्या में नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 


इस अवसर पर टेक होम राशन (THR) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को साड़ी हेतु DBT के माध्यम से धनराशि का अंतरण किया गया। साथ ही, मेधावी विद्यार्थियों तथा पोषण, शिक्षा व महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधीक्षिकाओं एवं माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर विजय अभियान पूरा करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post