जब नयी पीढ़ी की सोच नई है तो यूनिफ़ॉर्म भी तो नई होनी चाहिए।
- यूनिफ़ॉर्म समाजवादी मूल्यों की ही बात करती है।
- UNIFORM पहनावे के भेद से जन्म लेनेवाली ग़ैरबराबरी को ख़त्म करके UNIFORMITY लाती है। इसीलिए ये समाजवाद के बराबरी के सिद्धांत को और भी मज़बूत करती है।
- UNIFORM एक विशेष पहचान भी देती है, जिसके साथ अनुशासन और कर्तव्य का संकल्प जुड़ा होता है। जो आपकों सद्कर्मों के लिए प्रेरित करती है। समाज में कई तरह के कर्तव्य निभाने होते हैं, इसीलिए एक *’विशेष पहनावा, विशेष कर्म-कर्तव्य’ का प्रतीक बन जाता है।
- हमारी ये यूथ फ़ोर्स स्कूलों-कॉलेजों-यूनिवर्सिटी में जाकर हमारे Socialist Ideology से यूथ को जोड़ेगी और PDA के Positive-Progressive, Democratic, Affirmative Actions के बारे में यूथ को बताएगी और उन्हें PDA मूवमेंट के ‘बड़े विचार’ के बारे में समझाएगी, जो कहता है कि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’
- PDA ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोगों के सकारात्मक समूह का नाम है।
- ’प्रेम, दया, अपनापन’ ही PDA को एकजुट करता भी है - और एकजुट रखता भी है।
- ‘सामाजिक न्याय का राज’
- हमने ‘बंधुराष्ट्र’ बनाने का जो संकल्प लिया है, यूथ उसकी प्रेरणा भी है और शक्ति भी क्योंकि यूथ मूल रूप से भेदभाव को नहीं मानता है वो सबको ‘बंधु’ की तरह देखता है। बंधुत्व एक तरफ़ से मित्रता का ही दूसरा रूप है। Fraternity और Friendship एक ही भावना के दो रूप हैं।
- अब तुम्हारे हवाले भविष्य साथियों आप सब आगे बढ़ो और ‘NEO INDIA’ बनाओ!
- Neo India के आधार में बराबरी होगी, जो ’प्रेम दया अपनापन’ के मानवीय सिद्धांत पर आधारित हम सबको हमारी ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की महान परंपरा के अनुरूप हमें बड़े विचारों वाला Positive Progressive Global Citizen बनाएगा, जो हाथ खोलकर पूरी दुनिया को गले लगाएगा।



Post a Comment