Jay Times News

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ,उ०प्र० की राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई


...
संवाददाता। 
-होटल रेग्नेंट,लखनऊ में आयोजित की गई बैठक जिसमें प्रदेश के समस्त जनपदों से 500 से अधिक चिकित्सकों द्वारा प्रतिभाग किया गया

लखनऊ। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उ.प्र.कार्यकारिणी की बैठक के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक द्वारा शासकीय व्यस्तता के चलते प्रतिभाग नहीं किया जा सका किन्तु उन्होंने अपना लिखित संदेश अध्यक्ष,प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ डॉ यशवीर सिंह को भेजकर खेद व्यक्त किया तथा कार्यकारिणी द्वारा लिये जाने वाले निर्णयों एवं माँगों के सम्बन्ध में सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।
संवर्ग की मुख्य समस्या नियमावली 2020 में अविलंब संशोधन किए जाने की माँग जोर शोर से उठायी गई क्योंकि इस नियमावली 2020 के कारण पदोन्नतियां बाधित हो गई है जिसके कारण पद रिक्त नहीं हो पा रहे नतीजतन नयी भर्तियां नहीं हो पा रही हैं।
सेवा निवृत्ति की आयु 60 वर्ष वापस किए जाने एवं उसके पश्चात् चिकित्सकों से विकल्प लेकर पुनर्नियोजन किया जाए। इसके अतिरिक्त समयबद्ध विशिष्ट ए०सी०पी०, समयबद्ध वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (ACR), लंबित अनुशासनात्मक कार्यवाहियों को तय समय सीमा में खत्म किया जाए, सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मध्याह्न ओपीडी की व्यवस्था समाप्त करने,कनिष्ठों के अधीन वरिष्ठ चिकित्सकों से कार्य न कराए जाने इत्यादि समस्याओं के सम्बन्ध में एकमत से आवाज़ उठाई गई कि इन सभी बिन्दुओं पर अब कार्यवाही होनी चाहिए सिर्फ आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा। प्रदेश के सभी चिकित्सक इन समस्याओं को लेकर काफी व्यथित एवं निराश हैं।
कार्यक्रम में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महानिदेशक परिवार कल्याण,महानिदेशक प्रशिक्षण,निदेशक पैरामेडीकल,विशेष सचिव,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अपर निदेशक (कार्मिक) मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post