...
संवाददाता।
-स्थापना एवं आधिकारिक क्लब भ्रमण समारोह में “स्थायी प्रभाव सृजित करने” का संकल्प
लखनऊ। रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए स्थापना एवं आधिकारिक क्लब भ्रमण समारोह का भव्य आयोजन नक्षत्र होटल, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी रहीं।
समारोह में क्लब की नई टीम ने रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए अपनी जिम्मेदारियां ग्रहण कीं। नई टीम का नेतृत्व अध्यक्ष रोटेरियन मनीन्द्र सक्सेना ने किया। उनके साथ सचिव रोटेरियन गुरप्रीत सलूजा एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन अजय टंडन ने पदभार संभाला।
मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी की शक्ति उसके सदस्यों की एकजुटता और सेवा भावना में निहित है। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा नई टीम से रोटरी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज में स्थायी प्रभाव उत्पन्न करने का आह्वान किया।
क्लब के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ रोटेरियन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रंजीत सिंह ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नई टीम को सेवा परियोजनाओं के साथ-साथ सदस्यता विस्तार, युवाओं की सहभागिता और क्लब की एकता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
अध्यक्ष रोटेरियन मनीन्द्र सक्सेना ने कहा कि वर्ष 2026-27 में क्लब का प्रयास केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसे सेवा प्रकल्प करना होगा, जो लोगों के जीवन में वास्तविक और दीर्घकालिक बदलाव लाएं।
उन्होंने कहा, “हम सभी मिलकर इस रोटरी वर्ष को सेवा, सहभागिता और स्थायी प्रभाव का वर्ष बनाएंगे। हमारी टीम का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर समाज के लिए कुछ ऐसा किया जाए, जिसका प्रभाव लंबे समय तक दिखाई दे।”
समारोह में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चतुर्वेदी, रोटेरियन अमरीश माथुर, रोटेरियन श्याम पचौरी, रोटेरियन किरणजीत सिंह, रोटेरियन तन्वी शर्मा, रोटेरियन रंजीत सिंह, रोटेरियन अचिन्त्य सिंह, रोटेरियन विमल मल्होत्रा, रोटेरियन मंजू मेहरोत्रा, रोटेरियन योगेश सहित अनेक वरिष्ठ रोटेरियन एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
नई टीम ने वर्ष 2026-27 के लिए सेवा, सदस्यता विकास, युवा सहभागिता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं क्लब की एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन आभार एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ, जिसके पश्चात मैत्री मिलन एवं रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
— रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी
रोटरी वर्ष 2026-27
“स्थायी प्रभाव सृजित करें”
Post a Comment