Jay Times News

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लब्धप्रतिष्ठित डॉ जया श्रीवास्तव को

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लब्धप्रतिष्ठित डॉ जया श्रीवास्तव को राजधानी लखनऊ में आयोजित 
'नाट इन वेन कैंपेन 2026' के मंच पर मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन और अन्य कई सम्मानित विदेशी महिलाओं के साथ सम्मानित किया गया

संवाददाता।
लखनऊ। महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और
 सामाजिक जागरूकता को समर्पित ‘नॉट इन वेन कैंपेन 2026’ के अंतर्गत लखनऊ स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन टीम तथा ए-सिस्टरहुड से जुड़ी प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
अभियान के तहत हर वर्ष नोएडा, आगरा और लखनऊ में आठ दिवसीय यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में महिला सम्मान, आत्मनिर्भरता, समानता और एकजुटता का संदेश पहुंचाना है।
कार्यक्रम में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2020 एंजेला ऑमोनियर, मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन 2025 की फाइनलिस्ट जोआना फैबिकुन, मिस वेल्स 2024 एली कॉरकोरन, मिस ग्रेट ब्रिटेन 2025 एलिस कटलर, मिस डर्बीशायर 2025 डेजी पार्कर तथा मिस इंटरनेशनल यूके 2025 ब्रिटनी फीनी सहित ए-सिस्टरहुड से जुड़ी कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका एवं कलाकार डॉ. जया श्रीवास्तव को एंकर एवं सपोर्टर के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। डॉ. जया ने कहा कि महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग, सम्मान और प्रोत्साहन देना ही सशक्त समाज की मजबूत नींव है।
आयोजकों के अनुसार, ‘नॉट इन वेन कैंपेन 2026’ का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और उनकी आवाज को मंच प्रदान करना है। यह अभियान महिलाओं के बीच एकजुटता और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में लगातार कुशल मंच संचालन एवं बेहतरीन संगीत प्रस्तुतियां देकर डॉ जया श्रीवास्तव ने खूब वाहवाही बटोरी तथा समारोह के अंत में आयोजन समिति तथा समस्त विदेशी महिला अतिथियों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post