...
संवाददाता।
स्वर्णकार सेतु प्रस्तुत कर रहा है 10 कर्णप्रिय गीतों का विशेष संगीत एल्बम; महाराजा श्री अजमीढ़ देव जयंती एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अजमीढ़ धाम सहित अनेक स्थानों पर होंगे लोकार्पण समारोह
भारतीय गीत-संगीत की परंपरा हजारों वर्षों से हमारी सांस्कृतिक विरासत, भावनाओं, विचारों और जीवन-मूल्यों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम रही है। इसी समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वर्णकार सेतु (वर्ष २००९ से प्रकाशित पत्रिका एवं यूट्यूब चैनल) प्रस्तुत कर रहा है एक विशेष संगीतमय भेंट— ‘स्वर्ण गाथा’। यह 10 कर्णप्रिय एवं सुमधुर गीतों का ऐसा संगीत एल्बम है, जो स्वर्णकार समाज के गौरवशाली इतिहास, कला, साहित्य, शिल्पकौशल, परंपराओं, संस्कृति और विविध क्षेत्रों में दिए गए योगदान को संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है।
भारतीय संगीत में भजन, लोकगीत, शास्त्रीय संगीत तथा आधुनिक एवं फिल्मी गीतों की विविध विधाएँ सम्मिलित हैं। संगीत सदियों से समाज की स्मृतियों, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। इसी भावना से प्रेरित ‘स्वर्ण गाथा’ स्वर्णकार समाज की ऐतिहासिक पहचान, शिल्प कला, उद्यमशीलता, सृजनात्मकता, नारी शक्ति, युवा ऊर्जा और सामाजिक मूल्यों को गीतों के माध्यम से अभिव्यक्त करने की एक विशेष पहल है।
इस महत्त्वाकांक्षी संकल्प को साकार करने में डॉ. विनोद कुमार वर्मा, (अध्यक्ष, आदित्य बिड़ला समूह, दिल्ली), K D Foundation का महनीय योगदान रहा है।
स्वर्णकार सेतु के इस विशेष संगीत एल्बम के म्यूजिक प्रोड्यूसर चेतन सोनी हैं। एल्बम के गीत समाज की गौरवशाली विरासत को स्वर देते हुए नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने तथा समाज में सकारात्मक सोच, एकता और गौरव की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश देते हैं।
25 अक्टूबर 2026 को होगा लोकार्पण
आगामी 25 अक्टूबर 2026, श्री अजमीढ़ देव जयंती एवं शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘स्वर्ण गाथा’ संगीत एल्बम का लोकार्पण दिल्ली स्थित इंटरनेशनल अंबेडकर सेंटर, 15 जनपथ, मुंबई में ग्रेटस्केप वाटर पार्क, अजमीढ़ धाम, जयपुर, झुंझुनूं, इंदौर, चेन्नई, हैदराबाद, आगरा, बंगलोर सहित कई अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा। एल्बम के सभी गीत स्वर्णकार सेतु (SWARNAKARSETU) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर नि:शुल्क सुने जा सकेंगे।
‘स्वर्ण गाथा’ एल्बम के 10 गीत
1. श्री अजमीढ़ जयंती उत्सव
2. सोने से भी खरी
3. आँच में तपकर
4. हाथ में आग और दिल में
5. नारी शक्ति
6. नया दौर, नई सोच (युवा शक्ति)
7. सच्चे दिल से सत्कार
8. सोने की चमक
9. सुनार का छोरा
10. चमक उठी है सोने जैसे
स्वर्ण गाथा केवल एक संगीत एल्बम नहीं, अपितु स्वर्णकार समाज की गौरवशाली विरासत, सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक चेतना को सुरों में अभिव्यक्त करने का एक प्रयास है। आइए, संगीत के मधुर सुरों के साथ अपनी समृद्ध परंपरा का उत्सव मनाएँ और स्वर्णकार समाज की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाएँ।
स्वर्णकार सेतु परिवार की ओर से सभी समाजबंधुओं एवं संगीतप्रेमियों से इस सांस्कृतिक पहल से जुड़ने का आह्वान।
संपादकीय टीम
• डॉ. रश्मि सोनी — संपादक
• डॉ. प्रकाश सोनी — कार्यकारी संपादक, मुंबई
• चेतन सणखत — प्रबंध संपादक, रतनगढ़, चूरू।
Post a Comment