Jay Times News

जयति भारतम् एवं इनेबल इंडिया द्वारा 'सॉल्यूशन वीक' का सफल आयोजन


...
संवाददाता।
-​"सी अ मिलियन" अभियान के तहत दृष्टि दिव्यांगजनों की सुगम्यता और समावेशन हेतु हुआ विशेष कार्यक्रम
​लखनऊ। जयति भारतम् एवं इनेबल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘सॉल्यूशन वीक’ कार्यक्रम का समापन आज जानकीपुरम स्थिति जयति भारतम के परिसर में संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम *‘सी अ मिलियन’* (दस लाख को देखें) अभियान के अंतर्गत दृष्टि दिव्यांगजनों को समाज में सुगम्यता एवं समावेशन की उचित दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थी, उनके अभिभावक, सामान्य स्कूलों के छात्र तथा शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ​

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि *डॉ. विवेक सिंह तोमर (उ. प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. के सभापति) तथा जयति भारतम् की सचिव सुश्री रंजना अग्निहोत्री* ने यहां लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और दृष्टि दिव्यांगों के लिए उपयोगी आधुनिक डिजिटल उपकरणों (डिवाइसेस) एवं तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

​संस्था की सचिव सुश्री रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि *'सी अ मिलियन'* अभियान दृष्टिबाधित (अंधत्व) और कम दृष्टि (लो विज़न) वाले व्यक्तियों के लिए एक विशेष डिजिटल सशक्तिकरण कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य देश भर के १० लाख (१ मिलियन) दृष्टिबाधित व्यक्तियों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और देश का सक्रिय नागरिक बनाना है।

डॉ. रेनू अग्निहोत्री (चीफ फंक्शनरी) ने बताया इस अभियान के अंतर्गत *​डिजिटल साक्षरता:* जिसमें स्क्रीन रीडर (पर्दा वाचक) और मैग्नीफायर (वर्धक) टूल्स का उपयोग करके कंप्यूटर और लैपटॉप चलाना सिखाना, *​शिक्षा एवं रोजगार:* आधुनिक डिजिटल उपकरणों की मदद से उच्च शिक्षा प्राप्त करना और बिना किसी लेखक की सहायता के स्वयं लैपटॉप पर परीक्षा देना, *​आत्मनिर्भरता:* ई-मेल, मैसेजिंग और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी दैनिक व वित्तीय सेवाओं का स्वतंत्र रूप से उपयोग करना, *​प्रशिक्षक तैयार करना:* दृष्टिबाधित व्यक्तियों को ही तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना, ताकि वे आगे चलकर इस अभियान की कमान संभाल सकें।

कार्यक्रम का आयोजन जयति भारतम् की डॉ. रेनू अग्निहोत्री (चीफ फंक्शनरी) एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती अभिलाषा अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्रों, अभिभावकों के साथ जन उदघोष व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, श्री विनोद सिंह, प्रदेश महामंत्री, श्री सुशील कुमार सिंह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री आर के सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री, श्री विपिन सिंह, अध्यक्ष, महानगर लखनऊ, श्री रोहित कुमार, महामंत्री जानकीपुरम सहित 600 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post